जब मुस्लिम धर्मगुरुओं के सामने पहुंची टॉपलेस लड़कियां, मचाया बवाल

Monday, Sep 14, 2015 - 04:28 PM (IST)

 पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रही एक मुस्लिम कॉन्फ्रेंस में  दो टॉपलेस महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। यह देखते ही कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मुस्लिम धर्मगुरु मंच से चले गए जबकि वहां मौजूद भीड़ ने लड़कियों पर धावा बोल दिया।  

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  बताया जाता है कि ये दोनों महिलाएं 2008 में यूक्रेन में बने फेमिन ग्रुप का हिस्सा हैं।  ये ग्रुप महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान खींचने के लिए इसी तरह के टॉपलेस प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरता रहा है।  

महिलाओं पर अत्याचार, धार्मिक कट्टरता जैसे मुद्दों पर कई देशों में ये संगठन विरोध प्रदर्शन कर चुका है।  पेरिस में जिस समय दो धर्मगुरु कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे उसी समय जींस पहने ये महिलाएं पूरी तरह से टॉपलेस होकर मंच पर पहुंच गईं और नारेबाजी करने लगीं।

Advertising