इन लड़कियों को देख आप भी चौंक जाएंगे

Thursday, Sep 03, 2015 - 02:50 PM (IST)

लंदन: हू-ब-हू दिखने वाली इन लड़कियों की तस्वीरें देख आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, ट्विन्स लग रही यह महिलाएं असल में जुड़वां नहीं हैं। इनका आपस में कोई संबंध नहीं है, लेकिन फिर भी इनकी शक्लें एक-दूसरे से हू-ब-हू मिलती हैं। ट्विन्स स्ट्रेंजर्स प्रोजेक्ट ने ऐसे लोगों को आपस में मिलवाना शुरी किया जिनके चेहरे एक-दूसरे काफी मिलते जुलते है।

प्रोजेक्ट की को-फाउंडर निमाह गिनैह और कारेन खुद बिना किसी रिलेशन के हमशक्ल हैं। इन दोनों का मिलन सोशल मीडिया के जरिए हुआ। उसके बाद उन्होंने एक जैसी शक्ल के लोगों को खोजने के लिए प्रोजेक्ट शुरू कर दिया।

इसी खोज में 23 वर्षीय अंब्रा और 33 वर्षीय जेनिफर का पता चला, जो एक जैसी दिखती हैं। इन दोनों के चेहरे, मुस्कुराहट और आंखें भी एक जैसी हैं। अंब्रा ने एक वीडियो में बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद मैं जेनिफर से मिलने पहुंची।

अपनी हमशक्ल को देखते ही मैं अवाक रह गई। बोली- ''ओह माय गॉड। यह तो बिलकुल मेरी जैसी है। उसको देखने के बाद मेरी पलकें नहीं झपक रही थीं।'' जेनिफर की मम्मी कॉरेन भी अपनी बेटी की हमशक्ल को देखकर हैरान थीं। वह अंब्रा से बोलीं कि तुम तो मेरी बेटी हो।

Advertising