चीन में द्वितिय विश्व युद्ध के कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे जापानी PM

Monday, Aug 24, 2015 - 04:42 PM (IST)

टोक्यो : चीन के सैन्य विस्तार पर चिंता वयक्त करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अगले महीने द्वितिय विश्व युद्ध की याद में होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने कहा कि आबे ने संसद में बहस की जा रही वर्तमान में सामूहिक आत्म रक्षा के बिल पर ध्यान केंद्रित करने के क्रम में इस कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने जापान ने उन पश्चिमी देशों के साथ होने का फैसला किया है जो इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि वे क्षेत्र में चीन के सैन्य विस्तार से चिंतित है।   चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक द्वितिय विश्व युद्ध के दौरान ‘‘जापान के चीन पर हमले के दौरान जीत’’ की याद में चीन तीन सितंबर को एक सैन्य परेड का आयोजन करेगा।  विश्व युद्ध से पहले और उसके दौरान जापान के कब्जे वाले चीनी हिस्से में लाखों लोगों के मारे जाने के बाद से जापान और चीन के रिश्ते प्रभावित रहे है। 

Advertising