नेपाल में फिर बरपा कहरः भूस्खलन से 2 गांव तबाह, जिंदा दफन हुए 15 लोग (PICS)

Thursday, Jul 30, 2015 - 01:37 PM (IST)

काठमांडूः गुरुवार को नेपाल के पश्चिमी इलाके में भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण 15 लोग जिंदा दफन हो गए। इसकी चपेट में आए 2 गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।

नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि राजधानी काठमांडू से 200 किलोमीटर दूर पोखरा के पास 2 गांवों में भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में 22 मकान ध्वस्त हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

गांव के अधिकारी ने बताया कि गांव को जोड़ने वाले 2 पुल बह चुके हैं। चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर कृष्णा बहादुर राउत ने बताया कि रेस्क्यू टीम भूस्खलन में तबाह हुए घरों की सर्चिंग में जुटी है।

गौरतलब है कि नेपाल में इस साल आए विनाशकारी भूकंपों के कारण सरकार ने मानसून के दौरान भूस्खलन होने की आशंका जताई थी। इन भूकंपों में 9 हजार से अधिक लोग मारे गए थे।

 
Advertising