तुुर्की में धमाके में 20 से अधिक लोगों की मौत (देखें तस्वीरें)

Monday, Jul 20, 2015 - 05:30 PM (IST)

इस्तांबुल: तुर्की के दक्षिण-पूर्वी सीमावत्र्ती शहर सुरुक में आज हुए एक धमाके में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। तीन प्रत्यक्षदर्शियों ने रायटर को यह जानकारी दी। वहीं, स्थानीय सांसद ज़ायिा कलिस्कां ने कहा था कि इस धमाके में 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए हैं। 


स्थानीय समाचार चैनल एनटीवी ने भी कहा था कि इसमें 10 लोग मारे गए हैं। सीएनएन तुर्क ने भी इस घटना के बाद इमारतों के बाहर पेड़ों के नीचे पड़े शवों की तस्वीर दिखाई थी। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि 20 से 25 लोग घायल हुए हैं और कई लोग मारे गए हैं। हालांकि उन्होंने मृतकों की स्पष्ट संख्या बता पाने में असमर्थता जताईथी। सुरुक के एक निगमकर्मी महमुत बोक ने फोन पर बताया, ‘‘यह काफी बड़ा धमाका था। हम डर गए थे। यहां एक सम्मेलन चल रहा था।’’

Advertising