मोदी का मध्य एशिया का दौरा संपन्न, भारत के लिए रवाना

Tuesday, Jul 14, 2015 - 09:13 AM (IST)

दुशान्बे: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य एशिया के पांच देशों और रूस का अपना आठ दिवसीय दौरा संपन्न कर आज स्वदेश के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा में इन देशों के साथ रिश्तों को मजबूत किया गया और भारत को शंघाई सहयोग संगठन एससीआे का पूर्ण सदस्य बनाया गया। मोदी अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में ताजिकिस्तान पहुंचे थे और यहां के नेतृत्व के साथ वार्ता के बाद आज रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए।  

प्रधानमंत्री गत छह जुलाई को यात्रा पर निकले थे। वह सबसे पहले उज्बेकिस्तान गए थे। यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान ने परमाणु ऊर्जा, रक्षा और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने का फैसला किया। इसके बाद मोदी कजाखस्तान गए। दोनों देशों ने सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक रक्षा समझौते और यूरेनियम की आपूर्ति के लिए अनुबंध समेत पांच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
 
Advertising