टीनेजर्स ने बनाया यौन रोगों के मुताबिक रंग बदलने वाला कंडोम

Saturday, Jun 27, 2015 - 02:26 AM (IST)

लंदन : टीनेजर्स की एक टीम ने ऐसा कंडोम तैयार किया है जो सैक्स के दौरान यौन रोगों का पता लगा सकता है। यह कंडोम यौन रोगों के सम्पर्क में आते ही अपना रंग बदल लेता है। 14 साल के दानयाल अली, 13 साल के मुआज नवाज और 14 साल के चिराग शाह ने यह स्पैशल कंडोम बनाया है। उन्होंने इस प्रोजैक्ट को एस.टी.आई. नाम दिया है।

इलफर्ड की इसान न्यूटन एकैडमी से ताल्लुक रखने वाले दानयाल अली ने बताया कि हमने इस कंडोम को इसलिए बनाया ताकि आसानी से सैक्सुअल ट्रांसमिटेड इन्फैक्शंस का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि खतरनाक इन्फैक्शंस का पता लगाना आसान हो जाए। उन्होंने कंडोम में एक ऐसा इंडिकेटर लगाया है जो कई तरह के इन्फैक्शंस का पता लगा सकेगा। इसके लिए इन टीनेजर्स को लंदन में हैल्थ कैटेगरी के लिए टीनटेक अवार्ड मिला है।
Advertising