चीन ने बनाया दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक प्लेन

Sunday, Jun 21, 2015 - 02:13 PM (IST)

बीजिंगः चीन दुनियाभर में अपने तेज विकास के लिए जाना जाता है। इस बार चीन ने दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक प्लेन बनाया है। इस इलेक्ट्रिक प्लेन का नाम है ''आरएक्स1ई''। इस प्लेन के पंख की लंबाई 14.5 मीटर है, जबकि अधिकतम वजन 230 किलोग्राम है। इसकी कीमत लगभग 10 लाख युआन यानि (1.03 करोड़ रुपए) रखी गई है।

इसे शेनयांग एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी और पूर्वोत्तर प्रांत लियोनिंग के लियोनिंग जनरल एविएशन एकेडमी ने डिजाइन किया है। चीनी अधिकारियों ने बताया कि ''आर.एक्स.1ई'' को 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। यह प्लेन 160 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर 45 मिनट से एक घंटे तक की उड़ान भर सकता है। 

इसका इस्तेमाल पायलट ट्रेनिंग, टूरिज्म, मेट्रोलॉजी (मौसम विज्ञान) और रेस्क्यू ऑपरेशन्स के लिए किया जा सकेगा।

Advertising