Watch Pics: फोन में इतनी खोई लड़की, 45 मिनट तक बनी तमाशा!

Sunday, Jun 21, 2015 - 05:34 PM (IST)

मिंगयांग: मोबाइल को लेकर युवाओं में जबर्दस्त दीवानगी है। आप अकसर लड़के-लड़कियों को घर, सड़क या फिर किसी भी जगह अपने मोबाइल पर कुछ न कुछ करते ही देखेंगे। मोबाइल के लिए उनकी दीवानगी इतनी ज्यादा है कि वे कोई भी छोड़ सकते है, पर फोन नहीं। 

हाल ही में चीन में हुए वाकया ने ये बात सच कर दिखाई है कि किस तरह आजकल के लड़के-लड़कियां फोन में इतना खो जाते है कि उन्हें कुछ और नजर ही नहीं आता। दरअसल, चीन की इस किशोरी के साथ हुआ, उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि भई ये तो हद ही हो गई। 

जी हां, मिंगयांग में यह लड़की मोबाइल पर मैसेज लिखने में इतनी मशगूल हो गई कि उसे पता ही नहीं चला कि कब उसका पैर नाली के उपर लगी जाली में फंस गया। लोगों ने लड़की का पैल निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़की 45 मिनट तक वही फंसी रही। इसके बाद फायर ब्रिगेडकर्मियों ने जाली तोड़कर उसका पैर निकलवाया। इस घटना के बाद लड़की काफी शर्मिंदा महसूस कर रही थी।

Advertising