Whatsapp पर बदतमीजी करने पर भरना पड़ेगा 44 लाख का जुर्माना!

Thursday, Jun 18, 2015 - 05:57 PM (IST)

दुबई: वॉट्सऐप यूजर्स के लिए यह बड़ी खबर है। यूएई के एक व्यक्ति को वॉट्सऐप पर गाली देना महंगा पड़ सकता है। उस पर 68 हजार डॉलर्स का जुर्माना लगाया जा सकता है, यानि भारतीय करंसी के मुताबिक इसकी कीमत 43 लाख 37 हजार 410 रुपए है। इस व्यक्ति ने अपने सहकर्मी को गाली दी थी। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने कम फाइन का निचली अदालतों का फैसला ठुकरा दिया है। हाल ही में यूएई में नया कानून बनाया गया है। इसी कानून के तहत दो निचली अदालतों का फैसला ठुकराया गया है।

निचली अदालतों ने व्यक्ति पर 3000 दिरहम यानी लगभग 800 डॉलर्स (करीब 50 हजार रुपए) का जुर्माना लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से मामले की सुनवाई का आदेश दिया है। सरकारी वकील ने दलील दी थी कि निचली अदालत ने दोषी को बहुत कम सजा सुनाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए निचली अदालतों का फैसला खारिज कर दिया। अब नए कानून के तहत मुकदमा चलेगा जिसमें इंटरनेट पर हुए अपराधों में ढाई लाख दिरहम यानी करीब 44 लाख भारतीय रुपयों का जुर्माना या जेल हो सकती है। इस कानून के तहत ऑनलाइन अपशब्द बोलने वाले विदेशियों को देश से निकालने का भी प्रावधान है।

Advertising