मलेशिया में आए भूकंप में 2 लोगों की मौत कई लापता

Saturday, Jun 06, 2015 - 04:00 PM (IST)

कुवालालंपुर: मलेशिया के सबाह प्रांत के बोर्नियो द्वीप पर कल आए मध्यम तीव्रता के भूकंप के बाद किनाबालू के पर्वतीय क्षेत्र में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता है। 
 
खराब मौसम के कारण बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है लेकिन सुरक्षा इंतजामों के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रिक्टर पैमान पर 6 तीव्रता वाले भूकंप से पहाडी क्षेत्र में बडे स्तर पर भूस्खलन हुआ जिससे पहाडों पर 137 पर्वतारोही कई घंटों तक फंसे रहे। प्रांत के पर्यटन ,संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री मसिदी मनजुन ने ट्वीट किया कि पार्क मुख्यालय में 137 पर्वतारोहियों को सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। लापता लोगों की खोज की जा रही है।
 
भूकंप के बाद मलेशियाई चोटी पर 11 की मौत, 8 लापता 
 
मलेशिया में शक्तिशाली भूकंप के कारण दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे उंची चोटी माउंट किनाबलू पर कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हो गए। इस भूकंप ने मलेशिया के किनाबलू पर्वत को हिलाकर रख दिया था।  
 
बोरेनो द्वीप पर मलेशिया के राज्य सबाह में पर्यटन मंत्री मसीदी मंजून ने अपने ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘‘दोपहर तक 11 शवों को निकाला गया (दो की पहचान हो गई है) और 8 अन्य अभी भी लापता हैं।’’  पर्वत के पास कल 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके कारण भूस्खलन हुआ और 4,095 मीटर की उंचाई पर पर्वत की चोटी से ग्रेनाइट की विशाल चट्टानें टूट कर नीचे गिरीं। 
Advertising