OMG! वो गिटार बजाता रहा, डॉक्टर करते रहे ब्रेन सर्जरी!(Pics)

Friday, Jun 05, 2015 - 05:46 PM (IST)

नई दिल्ली: ब्राजील में सेंटा कैटेरिना के एक अस्पताल में एक अजीबोगरीब किस्सा सुनने को मिला है। कहा जा रहा है कि इस अस्पताल में एक मरीज ब्रेन सर्जरी के दौरान लगातार गिटार बजाता रहा। जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय एंटनी कुलकैम्प डायस को ब्रेन ट्यूमर था। उसे काफी समय से बोलने में दिक्कत आ रही थी। 

डॉक्टर्स ने ट्यूमर निकालने के लिए एंटनी को लोकल एनिस्थीसिया दिया और गाने को कहा, ताकि वह ऑपरेशन के दौरान देखते रहे कि उसकी बोलने-सुनने या समझने की कोई क्षमता कमजोर तो नहीं पड़ रही। ऑपरेशन के दौरान एंटनी ने कुल छह गाने गाए। वह करीब 20 साल से गिटार बजा रहा है, लेकिन काफी समय से उसे बोलने में दिक्कत होने लगी थी। 

 

एंटनी ने बताया कि इस तरह ऑपरेशन के दौरान गाना आसान नहीं था। गाने के दौरान उसका दाहिना हाथ कमजोर हो रहा था, क्योंकि दाहिनी ओर ही ऑपरेशन चल रहा था। उसने बीच-बीच में थोड़ा आराम भी किया। एंटनी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह अपनी कार का नाम भी नहीं बोल पाते थे और हकलाते रह जाते थे। पूरी सर्जरी टीम के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण काम था।

Advertising