Pics: खौफ में काट दिए 10 साल, फिर ऐसे करना पड़ा इलाज!

Tuesday, Jun 02, 2015 - 04:21 PM (IST)

नई दिल्ली: दांतों में कोई परेशानी आए तो लोग डेंटिस्ट के पास भागते है, लेकिन इस महिला का किस्सा तो कुछ अनूठा ही है। जानकारी के मुताबिक, मेनचेस्टर की रहने वाली 48 साल की एंजी बार्लो के दांत अचानक ही गिरने लगे थे। वह अस्पताल गई और दांतों के डॉक्टर को दिखाया। उनके दांतों की हालत को देखते हुए दांतों में डीआईवाय डेंटिस्टरी नाम की सर्जरी की गई, लेकिन सर्जरी के बाद ऐंजी के दांतों में दर्द बढ़ गया और उसके दांत और तेजी से गिरने लगे। 

ऐंजी की मां की मौत भी सालों पहले थ्रोट कैंसर से हो गई थी। डॉक्टरों ने थ्रोट कैंसर के लिए उनके सभी दांतों को हटा दिया था, लेकिन बहुत इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। तभी से वो डॉक्टरों से डरती हैं। ऐसे में गिरते दांतों को रोकने के लिए उसने अपने दांतों में गोंद लगा ली। लेकिन इससे उसके 90 प्रतिशत दांत सड़ गए और दांतों को पकड़ कर रखने वाली हड्डियां भी खत्म हो गई। अब वो अपने सारे दांत खो चुकी है। 10 सालों बाद डॉक्टरों ने अब उसके मुंह में टायटेनियम पिन्स लगाकर किसी तरह उसका मुंह फिक्स किया है ताकि उसकी हंसी बनी रहे।

Advertising