Amazing! पिता और बेटे ने की शादी,एक-दूसरे से है बेइंतहा प्यार

Tuesday, Jun 02, 2015 - 12:09 PM (IST)

नई दिल्ली: कई देशों में कोर्ट ने भले ही समलैंगिक विवाह पर अपनी मुहर लगा दी हो, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई बाप-बेटा भी शादी के बंधन में बंध सकते है। जी हां, ये सच है। मिरर में छपी खबर के मुताबिक पेनिनस्ले‌वानिया में रहने वाले एक पिता और बेटे को एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार है। दरअसल ये मामला गे-लव का है।

बिल नोवाक की उम्र 76 साल है और उनके बेटे की उम्र 74। दोनों 52 साल पहले एक-दूसरे को मिले थे और दिल दे बैठे थे। दोनों ने तभी तय किया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। पर पेनिनस्लेवानिया के कानून के मुताबिक उन दिनों सेम सेक्स मैरिज करने की इजाजत नह‌ीं थी। कानून का साथ ना होने के बावजूद दोनों जानते थे कि उन्हें मरते दम तक साथ र‌हना है। साल 2000 में बिल ने तय किया साथ रहने के लिए उनके पास एक ही तरीका है, जो कानूनी रूप से सही माना जाएगा।

बिल ने नॉर्मन को गोद ले लिया। वो ऐसा कर सके क्योंकि उम्र में नार्मन से दो साल बड़े थे। इस बीच वो कानूनी तौर पर पिता-बेटे थे पर असल में लवर्स है। जब साल 2015 में पेनिनस्लेवानिया की सरकार ने सेम सेक्स मैरिज के लिए हामी भरी, तो दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

बिल कहते हैं कि वो नार्मन से न्यू यॉर्क में तब मिले थे जब दोनों काफी जवान थे। उन दोनों ने ये भी तय किया कि अगर वो शादी नहीं कर सकते थे लिव-इन पाटनर्स बनकर रहेंगे। 

Advertising