''एक साथ 40 पुरुष करते थे दुष्कर्म, देते थे दिल दहलाने वाली यातनाएं''

Sunday, May 31, 2015 - 08:50 AM (IST)

बगदाद: आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने नौ महीनों तक एक यजीदी किशोरी के साथ ऐसा घिनौना काम किया कि मानवता भी शर्मसार हो जाए। अपनी आपबीती में किशोरी ने बताया कि एक साथ 40 पुरुष उसके साथ दुष्कर्म करते थे और यही नहीं उसकी जांघों पर खौलता पानी भी डालते थे।

किशोरी ने बताया कि आईएस दुष्कर्मियों की यौन मांगों को पूरा नहीं कर पाने पर उसकी चाबुक से पिटाई की जाती थी और जांघ पर खौलता पानी डालकर यातनाएं दी जाती थीं। 17 वर्षीय यजीदी किशोरी उन भयावह के नौ महीनों को याद कर आज भी सिहर जाती है। यजीदी किशोरी ने बताया कि कुंवारी लड़कियों की नीलामी हुई थी, जिसमें उसे और उसकी बहन को बेच दिया गया था, उन्हें आईएस ने खरीदा था, जिसके बाद आईएस के लड़ाके हर दिन उनके साथ दुष्कर्म करते थे, यह किशोरी अब तीन महीने की गर्भवती है।

एक अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताबिक, किशोरी के लिए इन नौ महीनों का हर दिन जिंदगी और मौत में से एक को चुनना था। आईएस लड़ाकों और उनके अंगरक्षकों के दल की यौन इच्छाओं की तृप्ति नहीं करने पर उसे गहन यातनाओं से गुजरना पड़ता था। किशोरी ने बताया कि उसके साथ 40 पुरुष सामूहिक दुष्कर्म करते थे। उसने बताया कि लड़कियों के कुंआरेपन की जांच भी की जाती थी।

Advertising