ISIS ने जारी किया नया वीडियो, बंधक से करवाया दिल दहलाने वाला काम (PICS)

Friday, May 29, 2015 - 12:27 PM (IST)

बेरुत: सीरिया और ईराक में तबाही मचाने वाले आतंकी संगठन आई.एस. लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वह लोगों में अपनी दहशत जमाने के लिए मासूम और बेकसूरों को दिल दहला देने वाली सजा दे रहा है। यहां तक की यह संगठन बच्चों और महिलाओं को भी नहीं छोड़ रहा है। 

आई.एस. की क्रूरता से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बंधक खुद अपनी कब्र खोदते दिख रहा है। इसके बाद बंधक का गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई और उसी कब्र में उसे दफना दिया गया है। 

वीडियो में बताया गया है कि बंधक सीरियाई सरकार का जासूस है। बंधक का नाम जियाद अब्देल अल अबु तारेक बताया गया है। नारंगी रंग का जंपसूट पहने इस व्यक्ति को बेलचे से गड्ढा खोदते दिखाया गया है। अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले व अन्य बंधकों की हत्या के वीडियो की तरह इसे भी प्रोफेशनल तरीके से शूट किया गया है। 

वीडियो में बंधक अपने गलत कामों को स्वीकार करता है। वह खुद को मध्य सीरियाई शहर अल-करयातान का बताता है। वह यह भी मानता है कि वह जासूस है। वह कहता है, "मैंने अबु हसन की हत्या की, जिसके बाद इस्लामिक स्टेट ने मुझे पकड़ लिया।" इस दौरान, उसके पीछे एक सफेद ट्रक दिखाई देता है, जिस पर इस्लामिक स्टेट का झंडा है।

 

Advertising