Pics: इस कैदी की अनोखी डाइट ने उड़ाए जेल प्रशासन के होश!

Wednesday, May 27, 2015 - 02:09 PM (IST)

नई दिल्ली: अपनी इसी अनोखी डाइट के चलते एक कैदी जेल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लामोंट कैथी नाम का ये लड़का जेल को अब तक अपनी सेहत के चलते लाखों का नुकसान करा चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कैदी खाने में रोटी सब्जी नहीं बल्कि जेल की सलाखें और सुईयां खाता है। इतना ही नहीं वो हथकडिय़ां भी निगल जाता है। 

कैथी को जेल प्रशासन पिछले 16 महीनों में करीब 24 बार अस्पताल ले जाया जा चुका है। उसके इस कारनामे ने जेल प्रशासन के होश उड़ा रखे है, लेकिन इसका कोई हल नहीं समझ आ रहा कि उसे कैसे रोका जाएं। 

कैथी अच्छा बास्केटबॉस प्लेयर रहा है और उसे एक ऑफिस में चोरी करते हुए मैनेजर ने रंगो हाथों पकड़ा था। इसलिए वे जेल में अपनी सजा काट रहा है। हालांकि, बाद में यह साफ हो गया था कि उसने पैसे नहीं चुराए थे, बल्कि स्टोर मालिक ने उसे जाने दिया। पर फिर भी उसे जेल में कैद रखा गया क्योंकि उसके हिस्से के तीन लाख का बॉड किसी ने नहीं भरा और वो जेल में ही फंसा रह गया। 

Advertising