काला धन : स्विस बैंक ने 2 भारतीयों के नाम किए सार्वजनिक

Tuesday, May 26, 2015 - 05:08 AM (IST)

बर्न :स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंकों में काला धन रखने वाले विदेशी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं जिनमें 2 भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। स्विट्जरलैंड ने उन्हीं लोगों के नाम सार्वजनिक किए हैं जिनके खिलाफ उनके अपने (गृह) देशों में जांच चल रही है।  
 
नामों को सार्वजनिक करते हुए स्विस फैडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफ.टी.ए.) ने दोनों भारतीय महिलाओं से कहा है कि अगर वे चाहती हैं कि उनके बारे में जानकारी भारतीय अधिकारियों के साथ सांझा नहीं की जाए तो वे 30 दिन के भीतर फैडरल एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्ट में अपील कर सकती हैं।
 
 हालांकि इसमें 2 भारतीय नागरिकों स्नेह लता साहनी और संगीता साहनी की जन्म तारीख के अलावा कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है। इसी प्रकार ब्रिटेन, स्पेन व रूस समेत अन्य देशों के विदेशी नागरिकों के नाम भी इसी रूप में सार्वजनिक किए गए हैं। हालांकि अमरीकी तथा इसराईली नागरिकों के संदर्भ में उनके पूरे नाम नहीं बताए गए हैं। 
Advertising