पत्नी से करता था इतनी नफरत कि टॉयलेट में बहा दी अस्थियां!

Monday, May 25, 2015 - 12:25 PM (IST)

जापान: किसी भी परिजन की मौत के बाद लोग उनकी अस्थियों का विसर्जन किसी नदी के जल में करते हैं, लेकिन जापान में रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी बीवी से इतनी नफरत थी कि बीवी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी अस्थियों को शौचालय में फेंक दिया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक 68 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी से बहुत नफरत थी और दोनों की वैवाहिक जिंदगी में भी बहुत अधिक तनाव था। वह अक्सर लड़ते रहते थे। ।

पुलिस ने सुपरमार्केट में बने टॉइलट से मानव अस्थियों को बरामद कर लिया है। पुलिस के सामने भी आरोपी ने कहा है कि उसकी बीवी की मौत प्राकृतिक कारणों से एक बीमारी के बाद हुई थी। वह अपनी पत्नी से बहुत नफरत करता था इसलिए उसने पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद राख को शौचालय में बहाने की कोशिश की। अब टोक्यो पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज मामलें की जांच में जुटी हुई है। 

 
Advertising