आतंक का दूसरा नाम है ये, मासूम बच्चों और महिलाओं को समझते है खिलौना!

Sunday, May 24, 2015 - 05:10 PM (IST)

आबूजा: आतंकवादी संगठन बोको हराम को आतंक का दूसरा नाम कहना गलत नहीं होगा। महिलाओं-बच्चों का शोषण और मासूम बच्चों पर कहर ढाहने वाला ये आतंकवादी संगठन इन्हें मात्र एक खिलौना समझते है। वे अपने आतंक से महिलाओं और बच्चों को कैद कर उन्हें या तो मौत के घाट उतार देते है या फिर उन्हें एक खिलौने की तरह इस्तेमाल करते है। इसी के चलते नाइजीरिया की सेना इन आतंकियों के चंगुल से महिलाओं और बच्चों को रिहा करवाने में जुटी रहती है।

अब नाइजीरियाई सेना ने बोको हराम के अनेक उग्रवादियों को मार गिराते हुए करीब 20 महिला एवं बच्चों को उनके चंगुल से मुक्त कराया है। नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल क्रिस ओलुकोलादे ने इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा, ‘हमारी सेना ने उत्तरी नाइजीरिया के घने संबिसा के जंगलों में व्यापक अभियान चलाकर बोको हराम के कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया और 20 महिलाओं और बच्चों को छुड़ा लिया।’

पश्चिमी शिक्षा के विरोध वाले नाम के संगठन बोको हराम ने पिछले लगभग छह वर्षों से अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरपूर्वी चाड, नाइजर और कैमरून देशों में कोहराम मचा रखा है, लेकिन पिछले वर्ष 200 स्कूली लड़कियों के अपहरण के बाद से यह आतंकवादी अचानक से सुर्खियों में आ गया था। सेना ने पिछले कुछ समय के दौरान इस संगठन को काफी पीछे तक वापस धकेलने में कामयाबी हासिल की है और इसके साथ ही 700 के करीब महिलाओं को भी इनके चंगुल से मुक्त कराया है।  

Advertising