इस रैस्टोरैंट में परोसा जा रहा था इंसानों का मांस

Monday, May 18, 2015 - 03:44 AM (IST)

अबुजा : आपको खबर पढ़कर जरूर झटका लगेगा लेकिन यह सच है। नाइजीरिया का एक रैस्टोरैंट अपने ग्राहकों को इंसानी मांस परोस रहा था। रैस्टोरैंट की सच्चाई पता चलते ही पुलिस ने उसे बंद करा दिया है।

स्थानीय लोगों ने रैस्टोरैंट में इंसानों का मांस परोसे जाने की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने वहां छापा मारा, तो रैस्टोरैंट से प्लास्टिक बैग में खून से लथपथ इंसानों की खोपडिय़ां भी मिलीं। यह रैस्टोरैंट नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी प्रांत अनमबरा में चल रहा था। पुलिस को वहां से छापेमारी में ग्रेनेड समेत कई हथियार भी मिले हैं। होटल से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Advertising