गौर से देखिए ये 10 अपराधी चेहरे, जिन्होंने किया अमरीका की नाक में दम

Saturday, May 16, 2015 - 02:03 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका की नाक में कुछ अपराधियों ने दम कर रखा है। वैसे तो अमरीका की गिरफ्त से अपराधी का भागना नामुमकिन है लेकिन इसके बावजूद कई खतरनाक अपराधी आज भी पुलिस की हिरासत से बाहर है। 

इन अपराधियों को एफ.बी.आई. ने अपनी टॉप 10 लिस्ट में शामिल किया है। आइए जानिए इन 10 अपराधों के बारे मेंः-

सेमियन मोगिलेविच

यूक्रेन का रहने वाला सेमियन मोगिलेविच एक रशियन माफिया है। इसे अपराध की दुनिया में डॉन सेम्योन के नाम से जाना जाता है। वह इकोनॉमिक्स ग्रेजुएट भी है। 30 जून 1946 को जन्मा ये शख्स अमरीका के मोस्ट वांटेड अपराधियों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है। यह अपराधी हथियारों की तस्करी, हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी और वेश्यावृत्ति जैसे अपराध शामिल हैं। 

यासर अब्दल सईद

इजिप्ट में जन्मा यासर अब्दल सईद दुनिया के टॉप 10 क्रिमिनल्स में शुमार है। इस पर अपनी ही दो बेटियों की हत्या का आरोप है। बताया जाता है कि 27 जनवरी 1957 को जन्मे यासर ने अमरीका में ग्रीन कार्ड के लिए पैट्रिसिया टिस्सी नाम की महिला से शादी कर ली थी। शादी के बाद पैट्रिसिया ने कहा था कि यासर उसके साथ मारपीट करने के साथ गालियां देता हैं। अपनी बेटियों की हत्या से पहले यासर ने कहा था कि मेरी बेटियां धर्म के खिलाफ जा रही हैं और ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमती हैं।  मौत से पहले यासर की बेटियों ने यासर पर संगीन आरोप लगाए हैं। यासर एफ.बी.आई. की गिरफ्त से अब भी बाहर है।

रॉबर्ट विलियम फिशर

न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में जन्मा रॉबर्ट विलियम फिशर के ऊपर आगजनी, हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। एफ.बी.आई. तमाम कोशिशों के बावजूद इसे पकड़ने में सफल नहीं हो सकी। इस शख्स की फैमिली में पत्नी और दो बच्चे हैं, जो एरिजोना प्रांत के स्कॉट्सडेल में रहते हैं।

जैसन डेरेक ब्राउन

अमरीकी प्रांत एरिजोना में जैसन डेरेक ब्राउन के ऊपर हत्या, रॉबरी और गैरकानूनी उड़ान भरने के मामले दर्ज हैं।

विक्टर मैन्युअल गेरेना

एफ.बी.आई. के फरारियों की लिस्ट में विक्टर मैन्युअल गेरेना भी शामिल है। इस पर 6 करोड़ 35 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया। विक्टर के ऊपर बैंक डकैती, अवैध रूप से उड़ान भरने, चोरी करने जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। ये भी अमेरिका के टॉप टेन फरार अपराधियों में शुमार है।

फिडेल उर्बिना

एफ.बी.आई. ने अमरीका के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में साल 2012 में फिडेल उर्बिना का नाम शामिल किया था। इस पर हत्या, अपहरण, गैरकानूनी उड़ान और यौन उत्पीड़न जैसे मामले दर्ज हैं। एफ.बी.आई. ने इसके बारे में जानकारी देने वाले को 6 करोड़ 35 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। 

एलेक्सिस फ्लोर्स

एलेक्सिस फ्लोर्स के ऊपर हत्या, अपहरण और अवैध रूप से उड़ान भरने जैसे मामले दर्ज हैं। उत्तरी अमरीका देश हॉन्डरस का रहने वाला है। इस पर एफ.बी.आई. ने 6 करोड़ 35 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है।

एडुआर्डो रावेलो

अमरीका के आपराधिक गैंग बैरियो अजटेका का एडुआर्डो रावेलो। इस पर मारपीट और धमकाने, षड़यंत्र करने, ड्रग की तस्करी करने जैसे मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद अमेरिकी पुलिस इसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एफ.बी.आई. की टॉप 10 लिस्ट में ये भी शामिल है।

ग्लेन स्टुअर्ट गॉडविन

अमरीका के टॉप 10 फरार अपराधियों की लिस्ट में ग्लेन स्टुअर्ट गॉडविन भी शामिल है। हत्या के मामले में इसे उम्रकैद की सजा हुई थी, लेकिन यह अपनी जगह किसी और शख्स को रखकर जेल से फरार हो गया। 

विलियम ब्रैडफोर्ड बिशप

अमरीका फॉरेन सर्विसेस अधिकारी विलियम ब्रैडफोर्ड बिशप पर अपने ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या का मामला दर्ज है। हत्या के बाद से ही ये शख्स फरार है। 

 

 

Advertising