14 साल के भारतीय ने अमेरिका में किया देश का नाम रोशन

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2015 - 02:49 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमेरिका में आयोजित नेशनल जियोग्राफिक बी स्पर्धा न केवल 14 वर्षीय भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र करन मेनन ने जीती बल्कि इस प्रतियोगिता के शीर्ष तीन स्थानों पर भी भारतीय मूल के प्रतिस्पर्धियों ने कब्जा जमाया।

न्यू जर्सी में आठवीं कक्षा में पढऩे वाले मेनन ने पूरे अमेरिका से चुने गए अंतिम दस प्रतिस्पर्धियों को मात दी और कल यहां नेशनल जियोग्राफिक मुख्यालय में संपन्न 2015 नेशनल जियोग्राफिक बी चैंपियनशिप जीत ली। फाइनल राउंड में पहुंचे 10 प्रतिस्पर्धियों में से सात भारतीय मूल के थे। यह स्पर्धा जीतने पर मेनन को 85,000 डॉलर की कॉलेज शोधवृत्ति, नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी की जीवन पर्यन्त सदस्यता और गैलेपैगोस द्वीपसमूह की पोत से यात्रा का अवसर भी मिला है।

मेनन ने अपना नाम भारतीय मूल के उन बच्चों की लंबी सूची में दर्ज करा लिया है जिन्होंने अमेरिका में होने वाली एेसी ही स्पेलिंग बी चैंपियनशिप में बरसों तक जीत हासिल की।  इस प्रतियोगिता में मिशिगन की 11 वर्षीय श्रिया यार्लैगड्डा दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 25,000 डालर की कालेज शोधवृत्ति मिली। अरकांसस के सोजस वागले ने तीसरा स्थान हासिल किया और उन्हें 10,000 डालर की शोधवृत्ति मिली। तेरह वर्षीय सोजस आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। मेनन ने सभी सात चैंपियनशिप राउंड में पूछे गए सवालों के सही जवाब दिए और विजेता बने।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News