भूकंप: गूगल और फेसबुक की इस खास सर्विस से करे अपनों की तलाश

Sunday, Apr 26, 2015 - 04:53 AM (IST)

काठमांडू: भारत और कई देशों में भूकंप ने कई जगह तबाही मचाई. लेकिन नेपाल में इसका काफी ज्यादा असर देखने को मिला। जहा भूकंप से करीब 1500 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कई लोग अपनों की तलाश में जुटे हुए हैं। जिसके चलते इस भीषण हादसे में गुम हुए लोगों को खोजने के लिए सर्च इंजन गूगल ने एक पर्सन फाइंडर सर्विस को लॉन्च किया है। 

इस सर्विस के जरिए भूकंप के बाद से गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी हासिल और शेयर की जा सकती है। वहीं फेसबुक ने भी आपदा को लेकर एक सेफ नोटिफिकेशन सर्विस शुरू की है, जिसमें फ्रेंड्स लिस्ट के दोस्तों को सेफ मार्क करने पर सूचना लिस्ट में शामिल सभी फ्रेंड्स के पास पहुंच जाएंगी।
 
इस तरह से करे इस सर्विस का इस्तेमाल 
गूगल के पर्सन फाइंडर सर्विस पर सूचना शेयर और सर्च करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे... http://google.org/personfinder/2015-nepal-earthquake

अगर आपके पास किसी पीड़ित के बारे में कोई जानकारी है तो दाईं तरफ के नीले बॉक्स पर डीटेल्स डालें। और अगर आप इस भूकंप के बाद से लापता किसी शख्स के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो हरे रंगे के बाएं बॉक्स में नाम लिखें। सर्च करते ही डेटाबेस में इस नाम के सभी व्यक्तियों की डीटेल्स सामने आ जाएंगी। जिसे देखकर आपको कोई अपना आसानी ढूढ़ पाएगें। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में इस सर्विस के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि यह वेब ऐप्लिकेशन हर किसी को भूकंप पीड़ित की जानकारी पोस्ट और सर्च की सुविधा देती है।
 
बता दे कि यह डेटा कितना सटीक है, यह यूजर पर भी निर्भर करता है। वे जैसी जानकारियां देंगे, लोगों तक वैसी ही पहुंचेगी। गूगल के मुताबिक वह इस डेटा की सटीकता और सत्यता की जांच नहीं करता है। 

 

Advertising