कम कपड़े पहने महिला मॉडलों पर लगा प्रतिबंध

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2015 - 05:19 PM (IST)

शंघाईं : शंघाई ऑटो शो ने कम कपड़े पहने महिला मॉडलों पर प्रतिबंध लगा दिया और इसके जवाब में वाहन कंपनियों ने नृत्यांगनाओं एवं नए चेहरे वाली युवतियों को इस शो में लगाया जो टैबलेट कंप्यूटर हाथ में लिए हुए पेश हुईं।  चीन के सबसे बड़े वाहन शो के आयोजकों ने फरवरी में घोषणा की थी कि इस बार कार कंपनियों को कम कपड़े पहने महिला मॉडलों को उतारने की अनुमति नहीं होगी।

आयोजकों ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग कारों की आेर आकर्षित हों, न कि महिलाओं की आेर।  वाहन शो में कम कपड़े पहने महिला माडलों पर प्रतिबंध एेसे समय में लगाया गया है जब चीन सरकार वैश्यावृत्ति, ऑनलाइन पोर्नोग्राफी और टीवी पर अश्लील कार्यक्रमों पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News