लीबिया में बड़ा हादसा, 700 लोगों के मरने की आशंका!

Tuesday, Apr 21, 2015 - 06:09 PM (IST)

लीबियाः रोम में प्रवासियों की एक नाव के कल देर रात लीबियायी समुद्र में डूबने से 700 लोगों की मौत की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के शिकार हुए 28 लोगों को बचा लिया गया है। यह दुर्घटना दक्षिणी इतालवी द्वीप लम्पेदुसा के दक्षिण में लीबियाई समुद्र में हुई। 

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के लिए इतालवी तटरक्षक सेना और जहाजों को भेज गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दुर्घटना तब हुई जब प्रवासी ठसाठस भरे जहाज में जा रहे थे। अगर मृतकों की संख्या की पुष्टि हो जाती है तो पिछले कुछ दशकों की यह सबसे दुखद दुर्घटना है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग की प्रवक्ता कार्लोटा सैमी ने एक स्थानीय टेलीविजन को कहा, ‘हमें डर है कि यह त्रासदी बहुत बड़े पैमाने पर है।’ हालांकि इतालवी तटरक्षक या सेना की तरफ से कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी है। 

Advertising