मुंबई हमले के मास्टरमाइंड की रिहाई पर अमेरिका चिंतित, कहा

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2015 - 01:43 AM (IST)

वॉशिंगटन. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी..उर..रहमान लखवी की रिहाई पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिका ने आज कहा कि उसने पाकिस्तान से 26...11 के पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता पर आगे बढऩे के लिए बार-बार कहा है।  विदेश मंत्रालय के कार्यकारी प्रवक्ता जेफ राथके ने संवाददाताआें से कहा  कि हम मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड लखवी की जमानत पर रिहाई को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि महीनों से चले आ रहे और हालिया तथा कल के घटनाक्रम को लेकर उन्होंने अपनी चिंताआें से पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया था।

 राथके ने कहा कि आतंकी हमले सभी देशों की सामूहिक सुरक्षा और सुंरक्षा पर हमला हैं। पाकिस्तान ने मुंबई आतंकी हमले के षड्यंत्रकारियों, फायनेंसरों और प्रायोजकों को न्याय के दायरे में लाने के लिए सहयोग का संकल्प जताया और हम पाकिस्तान से उस प्रतिबद्धता का पालन करने का आग्रह करते हैं ताकि छह अमेरिकियों सहित हमले में मारे गए 166 बेकसूर लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित हो सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News