जब हिलेरी ने ‘चीटर’ बिल क्लिंटन पर फैंकी थी किताब

Wednesday, Apr 08, 2015 - 04:13 AM (IST)

वाशिंगटन: मोनिका लेविंस्की प्रकरण के सामने आने के बाद हिलेरी क्लिंटन अपने पति और तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन  से काफी नाराज हुई थीं। 
 
उन्होंने अपने ‘चीटर’ पति पर किताब फैंक कर मारी थी जिससे वह चोटिल हो गए थे और उनका खून निकलने लगा था। व्हाइट हाऊस के एक सफाई कर्मी ने यह दावा किया है। उन्होंने बिल क्लिंटन के बिस्तर पर खून के धब्बे देखे थे। हालांकि बिल ने लोगों से कहा था कि रात को बाथरूम के लिए जाते समय दरवाजे से टकराने के कारण उन्हें यह चोट लगी थी। 
 
हालांकि व्हाइट हाऊस के स्टाफ के एक कर्मचारी ने हिलेरी पर किताब लिखने वाली केट एंडरसन ब्रोअर को बताया कि यह सच नहीं था। मोनिका से अफेयर के सामने आने के बाद बिल क्लिंटन और हिलेरी के शादीशुदा जीवन में कड़वाहट आ गई थी तथा उनमें काफी झगड़े भी होते थे। बिल को 3 से 4 महीने तक सोफे पर भी सोना पड़ा था। 
Advertising