अस्‍पताल में बेहोश मरीजों से बनाता था संबध और फिर...

Wednesday, Apr 01, 2015 - 02:28 PM (IST)

ऑक्सफोर्ड: ऑक्सफोर्ड के अस्पताल से पुलिस ने 29 वर्षीय एंड्रयू हचिंसन रेडक्लिफ को नशे में बेहोश महिला मरीजों से सेक्स करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रेडक्लिफ को इस घिनौनी हरकतों को बाकायदा कैमरे में रिकॉर्ड भी करता था। मामला तब सामने आया जब दो लड़कियों ने उसे लीजर सेंटर में झांकते हुए देखा। जानकारी मुताबिक रेडक्लिफ हॉस्पिटल में सीनियर मेल नर्स के रूप में काम करता है। यहां उसकी ड्यूटी दुर्घटना व आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में लगी हुई थी। 
 
ड्यूटी के दौरान हचिंसन एनेस्थिसिया के नशे में बेहोश महिला से संबध बनाता था। इसके साथ रही आरोपी ने अस्पताल से कैमरा भी चुराया था जिससे वह लीजर रूम में कपड़े बदल रही लड़कियों की क्लिप भी बनाता था। हचिंसन तब पकड़ में आया जब दो महिला नर्सों ने उसे लीजर रूम के आसपास भटकते हुए पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप से पुलिस ने ढेर सारी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद किए है। 
Advertising