ये है दुनिया का सबसे बूढ़ा परिवार, उम्र 1020 साल (देखें तस्वीरें)

Wednesday, Apr 01, 2015 - 05:35 AM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में 12 भाई-बहनों वाले एक परिवार की कुल उम्र 1020 साल है। इसने दुनिया का सबसे बूढ़ा परिवार होने का रिकार्ड बनाया है। इतिहास रचने वाले 7 भाइयों और 5 बहनों वाले इस परिवार के दस्तावेजों की गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड्स ने कई महीनों तक जांच की।

 
कॉवैंट्री में पले-बढ़े इन भाई-बहनों की उम्र 76 से 95 साल के बीच है। इनके नाम एल्सी, रेजिनाल्ड, राबर्ट, सिॉथिंया, राल्फ, नोएल, एरिक, रोनी, मैल्कम, वैलरी, फिलिस और यूनाइस हैं। इनके परिवार में 109 पोते-पोतियां और प्रपौत्र-प्रपौत्रियां हैं।
Advertising