धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड को लड़की ने यूं सिखाया सबक, देखें तस्वीरें

Thursday, Mar 26, 2015 - 11:10 AM (IST)

नई दिल्ली: धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए गर्लफ्रेंड ने कुछ ऐसा किया कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, चीन के जीजियांग प्रांत में रहने वाली 23 साल की ली टैन को कई दिनों से शक था कि उसके ब्वॉयफ्रेंड का किसी और लड़की से चक्कर चल रहा है। इसलिए 24 साल के डी वू को सबक सिखाने के लिए लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की कार पर कई सारे सैनिटरी पैड्स ही ‌जाकर चिपका दिए।

उसकी यह हरकत रास्ते पर आता-जाता हर शख्स देख रहा था। लड़की ने देखते ही देखते कुल 30 पैड्स कार पर चिपका दिए। लड़की इतने गुस्से में थी कि उसने कार पर चिपके पैड्स की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट कर दी। लड़की ने तस्वीर की कैप्‍शन में लिखा ‘दैट्स राइट, आय डिड इट’ और उसने अपनी कहानी भी बताई। बस फिर क्या था इस तस्वीर पर लोगों के कमेंट्स की जैसे बाढ़ ही आ गई। 

जब ली को इस बात का पता चला, तो वह दंग रह गया। उसने गर्लफ्रेंड को बताया कि उसका किसी से चक्कर नहीं चल रहा। वह उसके लिए सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट और पार्टी प्लान कर रहा था, इसलिए उसे टाइम नहीं दे पा रहा था। इसके बाद ली ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाया।

Advertising