Pics: महिला के साथ तांत्रिकों ने जो किया, देख उड़ जाएंगे होश!

Wednesday, Mar 25, 2015 - 05:44 PM (IST)

नई दिल्ली: अर्जेंटीना में भूत और प्रेत आत्मा भगाने के नाम पर एक महिला के साथ तांत्रिकों ने जो किया, वह देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। 22 वर्षीय महिला का नाम लॉरा है। 52 वर्षीय बिशप मैनुएल एकुना ने उसके शरीर में प्रेत आत्मा होने का दावा करते हुए वहां मंत्र साधना की। इस दौरान लाचार महिला जमीन पर पड़ी तड़पती रही, लेकिन उस पर किसी ने रहम नहीं किया।

बिशप ने इलाज करने के दौरान उस पर पवित्र क्रॉस रखते हुए आत्मा को शरीर छोड़कर जाने के लिए कहा। बिशप का कहना है कि पीड़िता एक अच्छी लड़की है, लेकिन शरीर में आत्मा के प्रवेश के बाद वह भी उसी के जैसी हो गई। इसलिए उसके शरीर से बुरी आत्मा को भगाना बेहद जरूरी था। काफी देर तक दर्द सहने के बाद अचानक लॉरा खामोश हो गई। उसकी आंखों में आंसू थे, लेकिन बिशप ने कहा कि ईश्वर की मदद से उसकी प्रेत आत्मा ने शरीर छोड़ दिया है। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर हुए। 

Advertising