Pics: एक्सीडेंट का ये किस्सा जान हैरान रह जाएंगे आप!

Tuesday, Mar 24, 2015 - 12:57 PM (IST)

बीजिंग: चीन के हेनान प्रांत में एक आदमी एक चलती बस के नीचे आ गया था, लेकिन भला हो उन लोगों का जिनके साहस के चलते उस युवक की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, चांग सुईबिन नाम के इस शख्स का कमर से नीचे का हिस्सा बस के आगे वाले पहिए के नीचे फंस गया। उसकी जान मौके पर ही चली जाती, अगर बस में बैठे लोग नीचे उतर कर उसकी मदद नहीं करते। 
 
बस फिर क्या था देखते ही देखते करीब 20 लोगों ने मिलकर 13 टन की बस को पलट ‌दिया। इसके बाद चैंग को सही सलामत बचाकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि चांग के कमर से नीच के हिस्से में फ्रैक्चर हो गया है। चैंग ने अपनी जान बचाने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्हें उम्मीद हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की जान बचाने के लिए लोगों ने ट्रेन ही पलट दी थी। 
Advertising