Pics: प्लेन में चिल्लाने लगा ‘जिहाद-जिहाद’ और फिर..

Tuesday, Mar 17, 2015 - 05:48 PM (IST)

वॉशिंगटन: यूनाइटेड एयरलाइंस की वॉशिंगटन से डेनवर जा रही फ्लाइट की उस समय इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जब प्लेन में एक यात्री ‘जिहाद-जिहाद’ चिल्लाने लगा। यात्री की इस हरकत पर प्लेन को वापस वॉशिंटगन लौटना पड़ा।

एयरलाइंस प्रवक्ता ल्यूक पुंजेनबर्गर के मुताबिक, प्लेन में एक यात्री के संदिग्ध व आक्रामक व्यवहार के कारण फ्लाइट संख्या 1074 की ड्यूल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस प्लेन में 33 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में सफर कर रहे एक सुरक्षा अधिकारी ने कुछ यात्रियों के साथ मिलकर उसे काबू किया और लैंडिग के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

एक यात्री से मिली जानकारी में पता चला कि आरोपी जबरदस्ती कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रहा था और अपने पास विस्फोटक होने का भी दावा कर रहा था। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिसमें प्लेन में यात्री एक युवक को पकड़े नजर आ रहे है।

Advertising