Pics: बीवी ने चुल्हें में जलाएं लाखों, उड़े पति के होश!

Monday, Mar 09, 2015 - 05:05 PM (IST)

नई ‌दिल्‍ली: दुनिया पैसे के पीछे भाग रही है, दिन रात एक करके पैसे कमाने में जुटी है, लेकिन इस पत्नी की बेवकूफी की हद के आगे बेचारे पति पर तरस करने के सिवा हम कुछ नहीं कर सकते। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक, चीन के शाओशान में रहने वाले 35 साल के वैंग एक बड़े कंस्ट्रक्‍शन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। 

उन्होंने काम के लिए कई लोगों को हायर भी किया था, जिनकी उन्हें जरूरी पेयमेंट करनी थी। रुपए न होने पर वैंग ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद के बाद सवा लाख रुपए जुटा लिए और उन्हें घर पर रखा कि वह इन्हें कल सबका दे देगा। लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। वैंग ने वो रुपए अपनी पत्नी हाओ बिन को संभाल कर रखने को दिए। हाओ को लगा कि इतनी बड़ी रकम को चूल्हे के अंदर रख देना ठीक होगा, लेकिन अगले ‌दिन सुबह हाओ उठी और उसने चूल्हे पर चाय बना डाली। 

हाओ को ये याद ही नहीं रहा कि उसने चूल्हे में रुपए छुपाए थे और उसके देखते ही देखते सारे नोट जल गए। इसके बाद वैंग को तो जैसे सदमा लग गया। वह जले हुए नोट लेकर चीन के ही बैंक में पहुंचा कि शायद ये नोट वहां बदल जाएंगें, परंतु बैंक ने भी ऐसा करने से मना कर दिया। बैंक ने वैंग से कहा कि उसे सवा लाख रुपए का नुक्सान झेलना पड़ेगा।

Advertising