अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व गिरफ्तारी

Saturday, Mar 07, 2015 - 11:20 PM (IST)

बीजिंग : चीन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रस्तावित रैली से पूर्व असंतुष्टों के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है और उसने दो महिला मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक वकील है। महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता ली ङ्क्षतगङ्क्षतग को जो महिलाओं के लिए रायलर को लेकर अभियान चला रही है, बीजिंग से गिरफ्तार किया गया।

दूसरी महिला कार्यकर्ता झेंगचुरन को गुआंग झू से गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी महिला दिवस पर शांति बनाए रखने के लिए की गई है। दोनों महिला कार्यकर्ताओं की एक अन्य सहयोगी महिला ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन’’ के वाहनों में महिलाओं के साथ छेडछाड के विरुद्ध महिला दिवस पर प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Advertising