बोको हराम ने की 68 लोगों की हत्या

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2015 - 09:51 PM (IST)

मैडुगुरी। उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के जाबा गांव में एक नरसंहार में आतंकी संगठन बोको हराम के सदस्यों ने 68 लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में कई बच्चे शामिल हैं। दो प्रत्यक्षदशियों एवं दो निगरानीकर्ताओं ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी।
 
जान बचाने में सफल रही प्रत्यक्षदर्शी फल्तमा बिसिका ने मैडुगुरी में संवाददाताओं से कहा कि भारी हथियारों से लैस आतंकी मंगलवार को बोर्नो प्रांत के गांव में सभी दिशाओं से घुस आए। उन्होंने भाग रहे स्थानीय लोगों पर गोलियां बरसाईं। इन लोगों में किशोर और बुजुर्ग शामिल थे। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News