बिजनेसमैन के घर चल रहा था सेक्स स्कैंडल, मिले बच्चों के कंकाल

Monday, Mar 02, 2015 - 05:17 PM (IST)

मेलबर्न: बच्चों के यौनशोषण और उनकी हत्या के आरोप में एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन इन दिनों चर्चा में है। ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन ने मासूम बच्चों को अपने घर बुलाकर उनका यौन शोषण किया और अब एक बच्चे की हत्या में भी उसका नाम सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, मेलबर्न के रहने वाले पीटर गेराल्ड स्कली को बीते वर्ष मानव तस्करी और चाइल्ड पोर्न से जुड़े अपराधों का आरोपी पाया गया था। उसने फिलीपींस में कई लड़कियों का यौन उत्पीड़ऩ कर उनके अश्लील वीडियो बनाए और फिर पैसे लेकर उन्हें इंटरनेट पर भी डाल दिया था।

 
51 वर्षीय आरोपी का पर्दाफाश उस समय हुआ जब 20 फरवरी को उसके पुराने पार्टनर ने उसकी करतूतों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस को बताया कि 2013 में उसने दरिंदगी के बाद एक मासूम बच्चे की हत्या की थी। डेली मेल के मुताबिक, आरोपी के बारे में पता लगते ही पुलिस ने उसके घर में छानबीन की, वहां से 10 साल की बच्ची के अवशेष मिले।
 
आरोपी की दरिंदगी का शिकार हुई दो लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी किस तरह उन्हें टॉर्चर करता था और उनके जैसी दर्जनों लड़कियों को कैद करके रखता था। 10 और 11 साल की चचेरी बहनों ने बताया कि सितंबर 2014 को पीटर की लिव इन पार्टनर कैर्मे एन एल्बर्ट ने साथ चलने का लालच दिया था। 17 वर्षीय आरोपी ने दोनों बच्चियों को अच्छा खाना खिलाने और मॉल घुमाने के बहाने फंसाया और बाद में उन्हें अपने साथ घर ले गई। पीड़ित लड़की ने बताया कि घर में ले जाने के बाद एल्बर्ट ने उन्हें पीटर के साथ नहलाया और इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया।
 
अगली सुबह दोनों लड़कियों को आरोपी ने घर में ही गड्ढे खोदने के लिए कहा। दोपहर के समय पीटर ने दोनों के कपड़े उतरवाए और एक-दूसरे को किस करने को कहा। उसके इस ऑर्डर पर दोनों लड़कियों ने रोना शुरू कर दिया। लेकिन पीटर का दिल नहीं पसीजा। उसने दोनों लडि़कयों की मसाज की और फिर उनका यौन उत्पीड़ऩ किया।
 
इस दौरान उसकी प्रेमिका ने उनकी तस्वीरें खींची। आरोपी ने दोनों को फिर से गड्ढे खोदने को कहा। अगले दिन फिर से आरोपी ने दोनों को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। 11 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह चीख रही थी, लेकिन पीटर की प्रेमिका ने उसके मुंह में तकिया रखा दिया, इससे उसका दम घुटने लगा लेकिन फिर भी पीटर नहीं रुका। एल्बर्ट ने लड़की को थप्पड मारे और डराया कि अगर उसने रोना नहीं बंद किया को पीटर लगातार उसके साथ ऐसा ही करेगा। 
 
उसी शाम आरोपी ने उन्हें जबरन शराब पिलाई। अगली सुबह उसकी नींद खुली तो वह गड्ढे में पड़ी थी। अगली सुबह जब पीटर और उसकी प्रेमिका घर से बाहर गए तो दोनों लड़कियां किसी तरह वहां से भाग निकलीं। 10 वर्षीय पीड़िता की मां ने दोनों को पुलिस स्टेशन ले जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 
 
पीटर की पूर्व लिवइन पार्टनर मार्गेलो से मिले पते पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां से 10 साल की लड़की के शरीर के अवशेष बरामद हुए। पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या जुलाई 2013 में की गई है क्योंकि तभी पीटर ने उसके माता-पिता से वादा किया था कि वह उनकी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाएगा। पुलिस पीटर के घर की तलाशी में जुटी है और जांच कर रही है कि वहां और शव तो नहीं दफनाए गए।
Advertising