29 लोगों पर मेहरबान हुआ खूंखार आंतकी संगठन ISIS!

Sunday, Mar 01, 2015 - 02:02 PM (IST)

दमिश्कः आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) ने बंधक बनाए गए ईसाई समुदाय के 220 लोगों में से 29 को रिहा करने का फैसला लिया है।

सीरिया में मानवाधिकार निगरानी समूह के सूत्रों के अनुसार आई.एस. और ईसाई समुदाय के नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद संगठन ने 29 बंधकों को रिहा करने का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि आई.एस. ने सीरिया के अल हस्का प्रांत के तल तमर शहर मेंं गत 23 फरवरी को हमला कर ईसाई समुदाय के 220 लोगों का अपहरण कर लिया था।

Advertising