‘Hello पुलिस! वो मेरा रेप कर रहा है, Plz बचा लो’(Pics)

Sunday, Mar 01, 2015 - 05:43 PM (IST)

सुवान: दक्षिण कोरिया के सुवान शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती का रेप करने के बाद आरोपी ने उसके शरीर के 400 टुकड़े कर दिए। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद भी युवती को बचाया नहीं गया और पुलिस 13 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। युवती अपनी जान बचाने के लिए सैकड़ों बार पुलिस से गुहार लगाती रही और आखिरकार दरिंदगी का शिकार हो गई। ‘सुवान टोरसो मर्डर केस’ के नाम से चर्चित हुए इस कांड ने देश-दुनिया को हिलाकर रख दिया। 

जानाकारी के मुताबिक, इस घटना को अंजाम देने के बाद चीनी-कोरियाई प्रवासी पार्क शन-वांग ने खुद पुलिस को फोन करके अपने अपराध की जानकारी दी। इसके बाद भी पुलिस काफी समय बाद पहुंची। इंटरनेट पर भी इस हत्याकांड को लेकर जबरदस्त घमासान छिड़ गया। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो यह रोका जा सकता था। 

दरअसल, 1 अप्रैल 2012 को पीड़िता ने आरोपी की कैद में चोरी से पुलिस को फोन कर बताया कि एक शख्स उसे कैद कर उसका यौन उत्पीडऩ कर रहा है, लेकिन किसी ने उसकी मदद न की। उसने पुलिसकर्मी को बताया कि वह जी-डोंग प्राइमरी स्कूल और मॉट-गोल प्लेग्राउंड के बीच बने एक घर में है। बावजूद इसके पुलिस के कान में जूं नहीं रेंगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन को भी नहीं ट्रेस किया जा सका क्योंकि फोन करने वाले की सही स्थिति पता नहीं चल पा रही थी। 

आरोपी ने बताया कि एक महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। वह शख्स उससे मिलने की बात कर रहा था, जब वह नहीं मानी तो उसने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसने उसने बताया कि युवती उससे मिलने से मना कर रही थी, इसलिए उसने उसे अगवा कर लिया। डीएनए टेस्ट में खुलासा हुआ कि आरोपी ने बाथरूम में प्रेमिका के टुकड़े कर उन्हें प्लास्टिक बैग में भरकर फेंक दिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से कई खतरनाक चीजें मिलीं है।

Advertising