..इस शख्स के शौक ने उड़ाए पुलिस के होश!

Friday, Feb 27, 2015 - 09:12 PM (IST)

मॉन्कटन: आयरशायर के मॉन्कटन का रहने वाला आरोपी क्रिस्टोफर मैक्हार्ग चोरी-छुपे लोगों के घर में घुसकर महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराता था। अदलात ने इसके लिए उसे 200 घंटे कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, एक परिवार को शक हुआ कि उनके अंतर्वस्त्र लगातार गायब हो रहे हैं।

उन्होंने इसकी जांच के लिए घर में कैमरा लगाया। मैक्हार्ग वहां से सफेद और गुलाबी अंतर्वस्त्र चोरी करके जमा करते हुए कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपी का इरादा यौन अपराधियों जैसा था। वह वारदात को अंजाम देने से पहले शराब भी पीता था। पुलिस को उसके घर से 100 से भी ज्यादा अंतर्वस्त्र मिले, जो उसने कपड़े सुखाने वाली मशीन से चुराए थे। डेली मेल के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया कि किस तरह आरोपी आधी रात को चोरी से घर में घुसता है और फोन की रोशनी मेें महिलाओं के अंतर्वस्त्रों की पहचान कर उन्हें चुरा लेता था। 

Advertising