फ्रिज में घुसा चोर, मरते-मरते बचा (Pics)

Sunday, Feb 22, 2015 - 05:03 PM (IST)

नई दिल्ली: रूस में एक चोर को ढूंढ रही पुलिस उस समय दंग रह गई, जब सारा घर ढूंढने पर भी उन्हें वह चोर नहीं मिला। हार कर जब पुलिस ने घर शक फ्रिज खोला, तो वहां उन्हें यह शख्स बड़े ही आराम से बैठा मिला। दरअसल, पुलिस को उस वक्त शक हुआ जब आरोपी की मां के पास पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय आया। पुलिस ने पहले 31 वर्षीय आरोपी की मां से उसका पता पूछा लेकिन वह अनजान बनी रही, जिसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। 

अधिकारियों ने घर का कोना कोना छान मारा, यहां तक की सोफा और बेड भी चेक किए, लेकिन जब वह नहीं मिला। अधिकारियों ने जब महिला से फ्रिज के इस्तेमाल के बारे में पूछा तो वह परेशान हो गई, जिस पर पुलिस का शक हुआ। पुलिस ने जब फ्रिज खोला तो वहां आरोपी ठंड से कांपता हुआ मिला। ठंड के कारण उसका शरीर जकड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। 

Advertising