30 Rape, 30 बार मिली उमर कैद की सज़ा

Saturday, Feb 21, 2015 - 05:37 AM (IST)

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने 5 साल की अवधि में करीब 29 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 35 साल के एक सीरियल बलात्कारी को 1535 साल की कैद की सजा सुनाई है।

गुएटेंग प्रांत के तेंबिसा क्षेत्र में अलबर्ट मोराके का आतंक 2007 में शुरू हुआ था और 2012 में उसकी गिरफ्तारी के साथ खत्म हुआ। आज प्रकाशित खबरों के अनुसार जोहानिसबर्ग हाई कोर्ट ने कल उसे 1535 साल की सजा सुनाई जिसमें बलात्कार के 30 मामलों में 30 बार उम्रकैद, लूटपाट और हत्या के प्रयास, अपहरण समेत कई सौ अपराधों के लिए 360 साल कैद की सजा शामिल है।

Advertising