महिला ने सुनाई IS की हैवानियत, महीनों तक करते रहे रेप

Sunday, Feb 15, 2015 - 02:35 PM (IST)

दोहोकः ईराक और सीरिया में कब्जा जमाने वाले आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट के  की बबर्रता की एक और कहानी सामने आई है। महिलाओं को जबरन सैक्स गुलाम बनाकर सरेआम मंडियों में बेचने के बारे में काफी बार सुना गया है लेकिन उनके चंगुल से बच निकली महिला की कहानी सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। महिला की आपबीती सुन आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि वह किस हद तक हैवानियत पर उतर आया है। 

यजीदी महिला ने बताया कि कैसे आतंकियों ने महीनों तक उसका बलात्कार किया। साथ ही उसे भूखा-प्यासा रखकर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। किसी तरीके से वह वहां से भागने में सफल रही।

आपको बता दें कि आतंकियों ने फरीदा को पिछले साल अगस्त महीने में कुचु गांव से अगवा किया था। कुचु उत्तरी इराक में सिंजर पहाड़ी के पास लगभग 2,000 यजीदी लोगों का एक गांव है। 

19 साल की फरीदा ने आगे बताया, "हम आतंकियों से घिर चुके थे। आतंकियों ने कुचु पर हमला किया और लगभग 500 पुरुषों को कतार में खड़ा कर मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने इस्लाम कबूलने को कहा लेकिन हम नहीं माने। सीरिया के शहर रक्का में एक बड़े कमरे में हम 80 लड़कियों को रखा गया। सभी सेक्स गुलाम थीं। इनकी बोली लगने वाली थी।" 

उसने कहा, "आतंकी 12 साल की एक लड़की को भी साथ ले गए। उसे 50 साल के आतंकी को बेचा गया था। मुझे अब भी उन लड़कियों का रोना याद है। बोली लगाते उन आतंकियों का चेहरा याद है। "

19 साल की इस यजीदी युवती को यह नहीं पता कि आतंकियों ने उसकी कितनी बोली लगाई थी। वह न्याय चाहती है। आई.एस. की गुलाम मंडी में सारी महिलाएं व लड़कियां यजीदी समुदाय की हैं। 

 

Advertising