प्यार हुआ, इजहार हुआ फिर भी हाथ लगा बाबा जी का ठुल्लू

Saturday, Feb 14, 2015 - 04:45 PM (IST)

बीजिंग: अगर आप भी ऑनलाइन मिलें किसी गर्लफ्रैंड या ब्वायफ्रैंड से घंटों बैठकर चैटिग कर रहे हैं तो पहले जरा इस खबर को पढ़ ले।चीन के रहने वाले एक लड़के हुआंग की वीचैट जीओजिन की एक सुंदर सी लड़की से शुरू हुई और वह प्यार में बदल गई। दोनों देर तक बातें करते रहते। वह जीओजिन की बड़ी आंखें और प्यारे से होंठों पर वो एकदम से फिदा हो गया।

कई ‌दिनों की चैट के बाद उसने फैसला किया कि उसे लड़की के शहर जाकर उससे मिल लेना चाहिए। वहीं उसे जाकर प्रपोज कर देगा और शादी के लिए भी बोलेगा। कई डॉलर वो खर्च करके आया लेकिन लड़की के बदले जो दिखा वो किसी के भी होश उड़ा देने के लिए काफी था।

जिओजिन तो बिल्कुल भी वैसी नहीं है, जिससे वो बात करता था। वो असल में एक बहुत ही मोटी, भद्दी सी दिखने वाली लड़की थी। उसकी आंखें भी बहुत छोटी थी और उसके पूरे चेहरे पर एक्ने थे। हुआंग तो भरोसा ही नहीं कर पा रहा था। उसके साथ लड़की ने इतना बड़ा धोखा कैसे किया। बाद में लड़की ने बताया कि वो असल में खूबसूरत नहीं है। इस वजह से कोई भी लड़का उसे भाव नहीं देता था।

उसने देखा कि जैसे ही उसने काफी मेकअप किया और अपनी तस्वीरों को जबरदस्त तरीके से फोटोशॉप कर अपलोड किया तो उसे लड़के भाव देने लगे। यब सब देखकर हुआंग ने एक बात तो तय कर ली कि अब कभी ऑनलाइन प्यार की ठगी में नहीं फंसेगा और इसके बाद वहां से चलते बना।

Advertising