जिस्मफिरोशी में शामिल इन चेहरों को देख चौंक जाएंगे आप!

Wednesday, Feb 11, 2015 - 01:47 PM (IST)

बुखारेस्ट: वेश्यावृत्ति और जिस्मफिरोशी के दलदल में केवल हमारे देश की नामी हस्तियां ही नहीं बल्कि विदेशों की महिलाओं के नाम भी शामिल है। रोमानिया में 30 टी.वी. प्रेजेंटर्स और मॉडल्स को प्रॉस्टिट्यूशन रिंग से संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
 
राजधानी बुखारेस्ट में अभियोजन पक्ष ने बताया कि जांच के तहत 33 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कुछ महिलाओं का रोमानिया में काफी नाम है। जांच में मालूम चला कि सेक्स रैकेट में शामिल महिलाएं ग्राहक से एक रात के 10,000 पाउंड (करीब 9 लाख रुपए) तक लेती थी। 
 
स्थानीय पुलिस के अनुसार, अब तक सात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक दुबई भागने की फिराक में थी। 25 अन्य महिलाओं के बारे में छानबीन जारी है। स्थानीय मीडिया में छह अभियुक्तों के नाम सामने आए हैं। इनमें डियाना निकोरस (20), डियाना ग्यूरसोए (24), डेस्पिना (29), रमोना पोपेस्कू (24), मिरेला दुमित्रू (25) और जॉर्जिया कॉन्स्टेटिन (21) शामिल हैं।
 
शुक्रवार को राजधानी की डिस्ट्रिक्ट अदालत में इन सभी को पेश किया जाएगा। जांचकर्त्ताओं ने बताया कि प्रॉस्टिट्यूशन रिंग के संचालक मॉडल या टी.वी. प्रेजेंटर से मिलवाने के लिए ग्राहक से 1,500 पाउंड यानि तकरीबन डेढ़ लाख रुपए तक लेते थे। टी.वी. होस्ट डेनेला क्रूडू, मेडेलिना पैम्फिल और सिमोना ट्रास्का से भी पूछताछ की जा रही है।
 
 
Advertising