इस्लामिक स्टेट ने उत्तरी इराक के तेल केन्द्र पर किया कब्जा

Saturday, Jan 31, 2015 - 10:31 PM (IST)

किर्कु क (इराक): इस्लामिक स्टेट ने उत्तरी इराक के किर्कू क शहर के निकट एक तेल केन्द्र जहां 15 कर्मचारी काम कर रहे थे वहां कब्जा कर लिया। इसके साथ ही बगदाद के आसपास विस्फोट हुए, जिनमें नौ व्यक्तियों की मौत हो गई।

सरकार नियंत्रित तेल कंपनी के दोअधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने खब्बाज के तेल केन्द्र पर जहां कच्चा तेल था, कब्जा कर लिया१ इस केन्द्र के १५ कर्मचारी लापता है और उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। चरमपंथी जेहादी मुवमेन्ट ने पिछली गर्मियों में उत्तरी इराक में चार तेल केन्द्रों पर कब्जा किया था। इसके बाद ही उन्होंने यहां से तेल बेचना शुरू कर दिया था।

इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने किर्कु क के दक्षिण पश्चिम में कुर्द सैनिकों पर कल हमला किया था और खब्बाज आयल फील्ड के कुछ भाग पर कब्जा किया था। बाद में कुर्द में पेशमर्गा सैनिकों ने पीछे ढेल दिया था किन्तु खब्बाज के निकट अब भी लडाई चल रही है।

Advertising