मेकअप करने वाली महिलाओं को रहता हैं यह खतरा, जरा पढ़िए!

Saturday, Jan 31, 2015 - 03:25 PM (IST)

वाशिंगटन: महिलाओं को सजना-संवरना काफी पसंद होता है। वह चाहती है कि वह इतनी खूबसूरत लगे कि लोग उनकी तरफ आकर्षित हो, जिसके लिए वह तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स प्रोडक्टस इस्तेमाल करती हैं लेकिन यह मेकअप सामग्री महिलाओं के लिए खतरा बन सकती हैं। जी, हां यह बात हम नहीं बल्कि शोध में सामने आई है।  

हाल में हुए शोध में महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले चौंकाने वाले कारणों का पता चला है। डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि महिलाओं के मेकअप में मौजूद केमिकल्स उनकी प्रजनन क्षमता को चार साल तक कम कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि यह शोध पी.एल.ओ.एस. वन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने 31,575 महिलाओं पर 111 रसायनों के परीक्षण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि तमाम तरह के कॉस्मेटिक्स, टॉयलेट में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद और पैकेज्ड फूड में इस्तेमाल होने वाले कुछ रसायन फर्टिलिटी प्रभावित करते हैं। 

 

अध्ययन के दौरान लिपस्टिक, नेल पेंट रिमूवर, बॉडी वॉश, हेयर केयर प्रोडक्ट्स और परफ्यूम जैसे उत्पादों में थैलेट्स का पता चला है, जो प्रजनन क्षमता घटाते हैं। इनका इस्तेमाल प्लास्टिक को मलियम बनाने के लिए भी किया जाता है।

Advertising