बोको हरम के 123 आतंकी ढेर

Saturday, Jan 31, 2015 - 01:58 PM (IST)

अबूजा: नाइजीरिया के कुख्यात इस्लामिक संगठन बोको हरम के 123 आतंकी मारे गए हैं। शुक्रवार को इस आंतकी संगठन ने उत्तरी कैमरून के सेनाबलों पर हमला किया था। इस हमले में 3 सैनिक भी मारे गए हैं। 

कैमरून सुरक्षा स्रोत के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेना को बोको हरम नियंत्रण में विपरीत एक नाइजीरियाई शहर तैनात किया गया था जहां बोको हरम ने हमला किया। सेना ने उनके कई वाहनों को भी नष्ट कर दिया है। 

गौरतलब है कि बोको हरम दुनिया की नजरों में उस समय आया जब उसने 200 से ज्यादा स्कूली लड़कियों का अपहरण किया था। यह संगठन अब तक 13000 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार चुका है और 1 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। 

Advertising