जब पुलिसवाला ही करता रहा फेसबुक पर गंदे काम

Saturday, Jan 31, 2015 - 12:43 PM (IST)

लेनार्क काउंटी: अगर लोगों की रक्षा करने वाला ही लोगों को सताने लगे तो आप क्या कहेंगे? कनाडा के लेनार्क काउंटी में स्पैशल कांस्टेबल को तौर पर कार्यरत 27 साल का आरोपी रेयान रीड अपने पद का गलत फायदा उठाकर मासूम लड़कियों और जवान महिलाओं का पीछा करता था इस जुर्म में उसे 15 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार,जांच के बाद यह बात सामने आई कि वह 15 साल की नाबालिग लड़कियों को भी छोड़ता था और उनके घर व स्कूल जैसी जगहों पर पहुंचकर उन्हें धमकाता रहता था। यही नहीं उसने लड़कियों को फेसबुक पर यौन उत्तेजक मैसेज भी भेजे। आरोपी ने अपने पद और ताकत का गलत इस्तेमाल करके दूसरे लोगों से जुड़े गुप्त दस्तावेज लीक किए और दूसरे लोगों को भी दिखाए।

आरोपी को पांच महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकतें करने के सात आरोपों में दोषी ठहराया गया। आरोपी को सजा सुनाते वक्त कोर्ट ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि एक पुलिस अधिकारी ऐसा काम कर रहा है। उसे जवान लड़कियों की जिंदगी से खेलने में मजा आता था। उसने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया।

आरोपों में घिरने के बाद रीड ने फेसबुक पर लिखा, "मैं एक अच्छे इंसान की तरह पेश आ रहा था लेकिन अब मैं लिंग भेद के आरोप में फंस सकता है। अगर लोग चाहें तो मैं सफाई भी दे सकता हूं। अगर किसी ने बिना मुझसे बात किए मेरे बारे में कोई अवधारणा बना ली है तो वह उसकी समस्या है।"

 
Advertising